रायगढ़, शासकीय प्राथमिक शाला मछरीपारा, विकासखण्ड धरमयजगढ़ में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी शबोध सिंह कच्छप 17 सितम्बर से 22 अक्टूबर 2021 तक विद्यालय से अनुपस्थित थे। उक्त दिवस के दौरान संकुल प्राचार्य सहसराम राठिया के द्वारा स्कूल के निरीक्षण के दौरान पंजी रजिस्टर में सहायक शिक्षक श्री सिंह का उपस्थित होने का अंकित पाया गया। जब इस बात की जानकारी सहायक शिक्षक श्री सिंह को हुई तो उन्होंने संकुल प्राचार्य पर आक्रोशित हुए और उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
सहायक शिक्षक एलबी बोध सिंह कच्छप का उक्त कृत्य छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं छ.ग.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील)नियम 1966 के विपरीत होने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धरमजयगढ़ में अटैच किया गया है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
