नया साल आने में सिर्फ चार दिन शेष बचे हैं. ऐसे में देश का हर व्यक्ति नव वर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटा है. लेकिन क्या आपको पता है कि नए साल पर देश के करोड़ों किसानों को भी बड़ा तोहफा मिलने वाला है.

जानकारी मिल रही है कि इस बार पात्र किसानों के खाते में 2000 रुपए नहीं, बल्कि 5000 रुपए क्रेडिट किए जाएंगे. हालांकि मानधन योजना (mandhan yojna)का लाभ उन किसानों को ही मिलेगा. जिन्होने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया हुआ है. साथ ही वह पेंशन पाने के सभी नियमों को फॉलो करता है. आपको बता दें कि जनवरी मिड में ही पात्र किसानों के खाते में पीएम निधि की 19वीं किस्त क्रेडिट होनी है. ऐसे में कुछ किसानों की फाइल तैयार की गई है. जिनके खाते में 2000+3000 =5000 रुपए जामा किये जाने का प्रावधान है..
19वीं किस्त देने की योजना
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत लघु एवं सिमांत किसानों को साल में 6,000 रुपए दिए जाते हैं. जिसमें प्रति चार माह में 2000 रुपए दिये जाने का प्रावधान है. सरकार किसानों के खाते में 18 किस्त अभी तक डाल चुकी है. नए साल पर 19वीं किस्त आने की योजना है. वहीं जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. उन्हें मानधन योजना के तहत भी 3000 रुपए पेंशन देने के सुविधा है. बताया जा रहा है कि जो किसान दोनों योजना के लाभार्थी हैं. ऐसे किसानों के खाते में एक साथ 5000 रुपए डालने की योजना सरकार बना रही है.
60 के बाद मिलती हैं पेंशन
आपको बता दें कि पीएम किसान मानधन योजना (mandhan yojna)का लाभ किसानों को 60 साल के बाद मिलना शुरु हो जाता है. इस योजना में आपको मामूली पैसा जमा करना होता है, जिसके बाद आपको यह आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से मिलती है. बताया जा रहा है कि इस बार पात्र किसानों के खाते में 13वीं किस्त के साथ मानधन की योजना की पेंशन भी किसानों को देने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि अभी तक सरकार ने इसकी घोषणा नहीं की है. लेकिन सूत्रों का दावा है कि 13वीं किस्त के साथ मानधन योजना की पेंशन देने पर बात चल रही है.
इन्हें मिलेगा लाभ
जानकारी के मुताबिक मानधन योजना (mandhan yojna) का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्होने पीएम किसान निधि के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है. इस योजना का फायदा 18 से 40 साल तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है. योजना से जुड़ने के लिए पात्र किसान को 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक का मंथली निवेश करना होता है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
