छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है।

माना में यह 18.1 डिग्री और जगदलपुर में 18.8 डिग्री रहा। प्रदेश में रात का तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री अधिक बना हुआ है।
कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को से मध्यम वर्षा की संभावना है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने जानकारी दी कि उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखा जा रहा है। इसके अलावा, ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में मौजूद ट्रफ भी इसका प्रमुख कारण है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर बनी हुई है।
दिन का तापमान रहेगा सामान्य
ठंड प्रदेश से लगभग गायब हो गई है। दिन का तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटों में रायपुर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में 32.5 डिग्री और राजनांदगांव में 31 डिग्री रहा। बस्तर और दंतेवाड़ा का तापमान भी 31.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव जारी रहेगा। ठंड के कम होने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश का असर जनजीवन पर पड़ सकता है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
