एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के चार कांस्टेबलों के घरों पर छापा मारा है.

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप के बाद की गई है. छापेमारी के दौरान कांस्टेबल मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी, संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गायन के घरों की तलाशी ली गई.
इन ठिकानों पर ACB ने मारा छापा
मन्नू प्रजापति और सौरभ नागवंशी के मोपका स्थित मकान पर एसीबी ने छापा मारा. इसके अलावा संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गायन के सिरगिट्टी स्थित मकान पर रेड की कार्रवाई हुई.
करोड़ों की संपत्ति और मादक पदार्थ की तस्करी का आरोप
दरअसल, इन चारों कांस्टेबलों पर ट्रेनों के माध्यम से गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट्स की तस्करी करने का आरोप है. इसके अलावा इनके पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायतें मिली थी. प्रारंभिक जांच में इन कांस्टेबलों के बैंक खातों से करोड़ों रुपए के लेन-देन का पता चला है. जानकारी के मुताबिक, गांजा तस्करी का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और ट्रेनों के जरिए इसे अंजाम दिया जा रहा था.
चार कांस्टेबलों को किया गया बर्खास्त
इन चारों कांस्टेबलों को विभाग ने पहले ही बर्खास्त कर दिया है. अब इस मामले की जांच एसीबी की टीम कर रही है. जीआरपी के इन कांस्टेबलों पर यह आरोप था कि वे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे. गांजा और टैबलेट्स को ट्रेनों के माध्यम से सप्लाई किया जाता था. इसके साथ ही उनकी संपत्तियों और बैंक खातों की जांच में आय से अधिक संपत्ति होने के संकेत मिले थे.
एसीबी की कार्रवाई
छापेमारी के दौरान एसीबी की टीम ने कांस्टेबल के घरों से दस्तावेज, बैंक खातों के विवरण, नकदी और अन्य कीमती सामान जब्त किया है. संपत्ति की कीमत और अकाउंट्स में हुए ट्रांजेक्शन का गहराई से विश्लेषण किया जा रहा है.
इन बिंदुओं पर जांच
संपत्तियों और आय के बीच के अंतर का पता लगाना
बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेन-देन का स्रोत पता लगाना.
मादक पदार्थ तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करना.
इस घटना ने पुलिस विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
