चक्रवाती तूफान फेंगल आज दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार दोपहर को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका है। जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान फेंगल के तबाही मचाने से केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना भी जताई है।

हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ्ज्ञ ही लोगों को घरों में रहने की अपील की है। हालात को देखते स्कूल कॉलेज को बंद रखने को ऐलान किया गया है। पुडुचेरी सरकार के सभी स्कूल और कॉलेज 30 नवंबर को बंद रखने का आदेश दे दिया है। आज भी पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। वहीं तूफान से राहत और बचाव के लिए भारतीय नौसेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
आपको बता दें कि मानसून खत्म होने के बाद ये दूसरा तूफान है। इससे पहले अक्टूबर में चक्रवाती तूफान दाना आया था, जिसने ओडिशा और महाराष्ट्र में तबाही मचाई थी। वहीं अब नवंबर महीने में साइक्लोन फेंगल तबाही मचाने का तैयार है और हालात को देखने हुए 7 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
