धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण और परिवहन की जांच करने राजस्व, खाद्य विभाग और सहकारिता एवं मंडी के अधिकारियों का दल गठित किया गया है। दल द्वारा जिले के अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में आज ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल कुरूद द्वारा ग्राम चर्रा स्थित पन्नालाल देवांगन के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई। जांच में 40 कट्टा अवैध धान का भण्डारण पाये जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जाएगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

