रायपुरः छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगातार सुरक्षाबलों द्वारा नकस्लियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस बीच सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।

मंगलवार को तीन इनामी नक्सली कमांडर और 19 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों से नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
बता दें कि सभी गिरफ्तारियां छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से हुई है। जिसे नक्सलियों का गढ़ कहा जाता है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान कर ली गई है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए 3 कमांडरों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिसमें बारसे हड़मा (25), बारसे नागेश (20) हेमला जीतू (18) शामिल है।
सियासी डेब्यू मैच में प्रियंका गांधी की बैटिंग धुआंधार, वायनाड के मुक्कम से बीजेपी पर किया करारा प्रहार
गिरफ्तारी की कार्रवाई भेज्जी और जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। अधिकारियों ने बताया कि 27 अक्टूबर को जिला बल और CRPF की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद, टीम ने भंडारपदर गांव के जंगलों में घेराबंदी कर 5 नक्सलियों को पकड़ा। गिरफ्तार नक्सलियों पर आरोप है कि वे फरवरी में बिजली मिस्त्री पोड़ियाम जोगा की हत्या और सितंबर में पुलिस मुखबीरी के आरोप में ओयामी पाण्डू की हत्या में शामिल थे। इनमें से 3 नक्सलियों पर 2022 में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या का भी आरोप है।
वहीं पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार नक्सलियों को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार स्पेशल ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस तरह की कार्रवाई से नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की मुहिम को बल मिलता है और यह स्थानीय लोगों के लिए भी सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं बता दें कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई भी नक्सली गतिविधियों की सूचना पर की गई थी। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया गया।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

