सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बुधवार को धान के बाद उतेरा फसल के लिए किसानों को सरसों का बीज का निःशुल्क वितरण किया। कलेक्टर धर्मेश साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम कटेली, छिंद और केडार में किसानों को वहां के स्थानीय प्राचार्य, अधिकारियों और अन्य नागरिकों तथा बिहान समूह की महिलाओं से साथ में वितरण करने का अवसर प्रदान किया। कलेक्टर ने सभी किसानों को कहा कि धान की खड़ी फसल में कटाई के 15 से 20 दिन पूर्व सरसो का बीज लगाएं। बाजार से बीज खरीद कर भी किसान फसल लगा सकते हैं। सरसो के बीज की कीमत कम है। इसकी फसल से खेत हरा-भरा और सुंदर लगता है। इस प्रकार धान और उतेरा फसल सरसों, मसूर, मटर आदि को एक के बाद एक फसल चक्र बनाकर उत्पादन करने से भूमि उपजाऊ होता है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल, बीईओ सारंगढ़ रेशम लाल कोसले सहित अन्य अधिकारी, पत्रकारगण उपस्थित थे।


- खाटू श्याम जी के 12 नाम और उनका अर्थ: क्यों कहलाते हैं ‘हारे का सहारा’ और ‘शीश के दानी’ - June 17, 2026
- बाजार जैसी क्रीमी आइसक्रीम अब बनेगी घर पर, बस खर्च करना होंगे सिर्फ 40 रुपए… - June 17, 2026
- हर व्यक्ति को रोजाना चाहिए लगभग 80 ग्राम प्रोटीन, जानें डाइट में क्या शामिल करने से होगी पूर्ति… - June 17, 2026

