छत्तीसगढ़ में फिर धान और किसान पर राजनीति शुरू हो गई है। धान खरीदी का सीजन आते ही एक बार फिर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी आमने सामने आ गई है। दोनों ही दलों के नेता धान और किसान के मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि इस बार प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद विष्णुदेव सरकार के मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस बार प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। जबकि कांग्रेस की ओर से लगातार ये मांग की जा रही है कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू होनी चाहिए। कांग्रेस की इस मांग पर जवाब देते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि हम किसान के बेटे हैं, खेती करते हैं। नंवबर में धान कटाई के बाद धान गीला रहता है और किसानों को धान सुखाना पड़ता है। ऐसे में 15 नवंबर से धान खरीदी किए जाने पर किसानों का धान तैयार हो जाएगा।
इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा धान खरीदी को लेकर कहा था कि सरकार एक नंवबर से धान की खरिदी नहीं करके किसानों के साथ अन्याय कर रही है। वही इस मामले में पलटवार करते हुए रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा का कहना है कि दीपक बैज को किसानों की चिंता करने की आवश्यक्ता नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने इस बार करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य और अनुमान रखा गया है। प्रदेश में 2058 कॉपरेटिव सोसाइटी और 2739 धान उपार्जन केन्द्र इस बार हैं, इससे धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी आएगी। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए कई तरह की सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बैठक, पेयजल समेत कई तरह की सुविधाएं इसमें शामिल हैं।
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
