भटगांव । 8 अक्टूबर को हुई मतगणना मे भाजपा हरियाणा में 49 सीटों के साथ सरकार बना रही है, जो की पिछली बार की संख्या में 10 अधिक है। इसी तरह जम्मू-कश्मीर मे 29 सीटें भाजपा को मिली है जो कि – पूर्व चुनावों के परिणाम से 4 ज्यादा है। हरियाणा में भाजपा काम, जम्मू-कश्मीर मे मोदी के विजन को लोगो ने चुना है कश्मीर के परिणाम ने साबित कर दिया की धारा 370 को निष्प्रभावी किए जाने, उग्रवाद के खात्मे, आतंकवाद को रोकने और देश दुनिया के लिए घाटी के दरवाजे खोलने से वहां के लोग खुश है। यही कारण है कि वहा के लोगो ने भाजपा को पिछली बार से भी ज्यादा सीटों पर चुना है। डॉ दिनेश ने कहा कि- यह मोदी का वो करिश्मा है जिससे वो हमेशा लोगो का दिल जीत लेते है । विपक्ष की चालबाजी, झूठ, मक्कारापन कही काम नही आता। दिखावे की हमदर्दी और तुष्टिकरण के विपक्ष की राजनीति को इन परिणामों ने नेस्तनाबूत कर दिया है।जिस तरह लोग भाजपा का हाथ मजबूत कर रहे है उससे रोजगार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास मे सरकार के फैसलों को मजबूती मिलेगी।

- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




