बॉयफ्रेंड के चक्कर में 13 लोगों की हत्या, युवती ने परिजनों को एक-एक कर ऐसे उतारा मौत के घाट, इस बात के लिए राजी नहीं हुए तो किया खौफनाक कांड…
अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के परिजन उसकी पसंद के अनुसार उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण उसने अपने परिवार के 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसने परिवार के सभी सदस्यों को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में 13 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस में जांच के बाद मामले का खुलास करते हुए बताया कि मामले में अपराधी कोई और नहीं बल्कि मृतकों की परिवार की लड़की है। लड़की उस समय नाराज हो गई जब उसके परिवार ने उसे उसकी पसंद के लड़के से शादी करने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची।
खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, ‘‘खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है।’’ उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था। शाह ने कहा, ‘‘लड़की गुस्से में थी क्योंकि उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात स्वीकार की है।’’
- “सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें.. - March 17, 2026
- पीलिया अलर्ट के बीच प्रशासन सख्त: सारंगढ़ में गुमटी-ठेले और होटलों पर ताबड़तोड़ जांच… - March 17, 2026
- कलेक्टर न्यायालय का सख्त रुख: 24 मार्च को पेशी में हाजिर हों शिवा साहू, नहीं तो होगी एकपक्षीय कार्रवाई… - March 17, 2026
