सारंगढ़-बिलाईगढ़/ परियोजना निदेशक कार्यालय जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा जारी पत्र के पालन में जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत बार के ग्राम रोजगार सहायक दीपक कुमार साव को सेवा से पृथक किया गया है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरमकेला ने आदेश जारी किया है और दीपक कुमार साव को आदेशित किया है कि कार्यालय के सभी दस्तावेजों को कार्यालय ग्राम पंचायत बार में जमा करें। परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने इस संबंध में कहा है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जिले में अनियमितता होने पर संबंधित रोजगार सहायक, पंचायत सचिव एवं सरपंच के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




