RCB के कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा? विराट के साथ मिलकर टीम को दिलाएंगे पहला खिताब, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का वीडियो वायरल…
क्रिकेट जगत में आईपीएल टूर्नामेंट एक त्योहार की तरह है। आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ी भी खेलते हैं। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के लिए नियमों का एलान कर दिया है। आईपीएल के नियमों का लंबे वक्त से इंजतार किया जा रहा था। अब 10 टीमों के दिमाग में यह साफ हो गया होगा कि उन्हें किन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करना है। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पूर्व भारतीय दिग्गज ने सलाह देते हुए कहा कि रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में ले लो।
रोहित शर्मा को RCB के कप्तान के रूप में ले लो
अब तक अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में जुटी आरसीबी को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सलाह देते हुए कहा कि अगर मौका मिले, तो रोहित शर्मा को टीम में शामिल कर लो। बता दें कि रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच आईपीएल ट्रॉफी जितवा चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर रोहित आरसीबी में आते हैं, तो टीम को पहला खिताब मिल सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में कैफ ने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा, “प्लेयर 19-20 होता है। ये बंदा 18 को 20 कर देता है। गले में हाथ डालकर काम निकालना जानता है। टैक्टिकल मूव्स जानता है। किसको कहां फिट करना है प्लेइंग इलेवन में, वो रोल बढ़िया बताया है। तो मेरा मानना है कि अगर मौका मिले आरसीबी को, तो रोहित शर्मा को कप्तान के रूप में ले लो।”
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने 2024 के आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी थी। हार्दिक को मुंबई ने पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और फिर कप्तान बना दिया था। इसके बाद से ही खबरें तेज हो गई थीं कि रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज किया जा सकता है।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
