यूपी के जौनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की लड़की ने हेडमास्टर पर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है.

पीड़िता ने जब यह घटना मां को बताई तो मां ने एएसपी से शिकायत की. मामले में एएसपी ने नेवढ़िया पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 14 साल की लड़की गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती है. लड़की की मां ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि स्कूल के हेडमास्टर ने उनकी बेटी को धमकाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़ित लड़की ने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई.
बार-बार बलात्कार
आरोपी हेडमास्टर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. 16 सितंबर को जब पीड़िता ने इसकी जानकारी परिवार को दी तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया. पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले को रफा-दफा करने में लगी रही।
एएसपी के आदेश के बाद मामला दर्ज किया गया
तीन दिन तक केस दर्ज न होने पर गुरुवार को परिजन एएसपी के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि पीड़िता की मां ने यहां आकर प्रार्थना पत्र दिया है. मामले में नेवढ़िया पुलिस को आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
