रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. 6 महीने में दूसरी बार सरकार ने शराब के दामों में वृद्धि की है. अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर (पौवा) की कीमत 40 रुपए तक बढ़ा दी गई है.

जारी आदेश के मुताबिक, व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, 100 पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के रेट बढ़ाए गए हैं.
जम्मू डीलक्स विस्की के क्वॉर्टर में 40 रुपए का इजाफा किया गया है तो वहीं सिंबा एडिशन बीयर का रेट 30 रुपए बढ़ गया है. ये बढ़ी हुई दरें 1 सितंबर से लागू कर दी गई है. इससे पहले अप्रैल में शराब के दाम बढ़ाए गए थे.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
