बीवी करती थी गैरों से सेक्स चैट, Video कॉल पर उतार देती थी कपड़े.. लेकिन पति को नहीं था कोई ऐतराज, आखिर क्यों? जानें वजह…
कानपुर में सामने आया मामला उन लोगों की आंखे खोलने के लिए काफी है जिन्हें बाहरी दुनिया सोशल मीडिया की दुनिया अपने घर की दुनिया से ज्यादा पसंद है। दरअसल कानपुर की ये महिला पहले तो फेसबुक पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करने का काम करती थी फिर पूरे दिन लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजती थी। हैरानी की बात ये हैं कि महिला के इस काम उसका पति भी तसल्ली से मदद करता था।
लेकिन किसी तरह पुलिस को इस घटना की खबर मिल गई फिर पुलिस पीछा करते करते महिला के घर तक पहुंची गई। फिर महिला के घर तलाशी में जो कुछ मिला, उसे देखकर तो पुलिस भौचक्की रह गई। बीते शनिवार को कमिश्नरेट पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश करते हुए गिरोह में शामिल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मालूम हो कि इस गिरोह का काम मोबाइल के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करके मनमानी वसूली करना था। वहीं सबसे हैरानी की बात तो ये है कि पति-पत्नी मिलकर इस गैंग को चलाते थे। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के गाजीपुर में रहने वाले इंद्रजीत और संध्या मिलकर इस सेक्सटॉर्शन गैंग को चलाने का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार संध्या फेसबुक के जरिए लोगों से मैसेंजर पर अश्लील बातें करके वॉट्सऐप नंबर लेती थी फिर जैसे ही वॉट्सऐप नंबर मिल जाता था इन लोगों का असली गेम शुरू होता जाता था। महिला पहले तो अश्लील चैट से साने वाले कॉलर का विश्वास जीत लेती थी। इतना ही नहीं बल्कि कई मौको पर कपड़े उतार कर भी वीडियो कॉल करती थी।
वही जब अश्लील वीडियो जब बनकर तैयार हो जाता था तो गैंग के अन्य सदस्य कॉल करते थे। खुद को सीबीआई या क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर लोगों को धमकाते थे। गैंग के सदस्य पुलिस अफसरों की ड्रेस में अलग-अलग तस्वीरें अपनी डीपी पर लगाते थे। तेज आवाज और अफसर वाले अंदाज में बात करते थे जिसे सुनकर लोग घबरा जाते थे। फिर मामला सेटल करने के लिए पीड़ित से रुपये की मांग करते थे। आरोपी पीड़ित के अकाउंट नंबर भेजते थे और उसी में पैसे डलवाते थे। बहरहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने अब उन लोगों से सम्पर्क करने की कोशिश शुरू कर दी हैं जिन्हें इस ग्रुप ने अपना शिकार बनाया था।
- खबर का असर : मुड़पार छोटे चेक डैम धांधली की होगी उच्चस्तरीय जांच.. - March 17, 2026
- “सारंगढ़ में कुदरत का कहर” झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले..मौसम हुआ सुहाना पर किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें.. - March 17, 2026
- पीलिया अलर्ट के बीच प्रशासन सख्त: सारंगढ़ में गुमटी-ठेले और होटलों पर ताबड़तोड़ जांच… - March 17, 2026
