शिव आराधना का पर्व सावन को अब 15 दिनों से ज्यादा समय बीत गया है। झमाझम बारिश के साथ इस महीने में शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जलाभिषेक और कांवर यात्रा का सिलसिला भी जारी है। बड़ी संख्या शिव भक्त जल लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं। यूपी में कांवड़ यात्रा को देखते हुए कुछ जिलों में स्कूलों को बंद रखने का जिला प्रशासन ने फैसला किया है। इसमें मुरादाबाद जिला भी शामिल है।

मुरादाबाद प्रशासन ने 10, 12 और 17 अगस्त को मुरादाबाद में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड, ICSE, CBSE समेत सभी बोर्ड के आठवीं कक्षाओं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बता दें, 10 अगस्त को शनिवार है इस दिन कांवड़ियों के आवागमन के कारण भारी भीड़ होती है। वहीं 12 अगस्त को सावन का चौथा सोमवारी है और 17 अगस्त को फिर शनिवार होने के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
बच्चों को मिलेगी एक साथ तीन दिन की छुट्टी
10 और 12 अगस्त की छुट्टी के बाद बच्चों को 17 अगस्त को छुट्टी मिलेगी। 17 अगस्त की छुट्टी को लेकर बच्चों को लगातार तीन छुट्टियां मिलेंगी। 17 अगस्त को शनिवार के दिन प्रशासन की ओर से छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद 18 अगस्त को रविवार है, स्कूलों में छुट्टी रहेगी। 19 अगस्त को सोमवार पड़ रहा है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। इस कारण स्कूल भी बंद रहेंगे।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
