बिहार के आरा में ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाकर एक सात वर्षीय छात्रा के साथ रेप की घटना हुई है. इस घटना के विरुद्ध बड़हरा थाना में पीड़ित छात्रा की मां ने शुक्रवार को लिखित आवेदन दिया.

आवेदन मिलने के बाद आरोपित प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई. पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार विद्यालय संचालक की पहचान शिक्षक बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव निवासी स्व. लियाक्कत हुसैन के पुत्र मो. अमरूल हक उर्फ हाना मियां के रूप में हुई है. वहीं, पीड़ित छात्रा को मेडिकल जांच के लिए आरा सदर अस्पताल में भेज दिया गया.
क्या है पूरा मामला?
घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि आरोपित शिक्षक मनिछपरा गांव में जमीन खरीदकर उस पर घर का निर्माण कर एक निजी स्कूल चलाता है. डायरेक्टर सह शिक्षक सह प्रधानाध्यापक मो. अमरुल हक उर्फ हाना मियां पिता स्व. लियाकत हुसैन साकिन राससागर, पोस्ट मटुकपुर थाना बड़हरा भोजपुर का मूल निवासी है. आगे उसने बताया कि स्कूल के बाद ट्यूसन पढ़ाने का समय 3 बजे से 4 बजे तक है, लेकिन मेरी पुत्री को अमरुल हक ने दिन में सोमवार को 2 बजे ट्यूसन पढ़ने के लिए बुलाया. इसके बाद उसके साथ रेप किया.
आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह शिक्षक के घर गई तो आरोपी ने कहा कि मुझसे गलती हो चुकी है. मुझे क्षमा कर दीजिए और अपनी बच्ची को स्कूल भेजिए, लेकिन बच्ची को स्कूल नहीं भेजे. इसके बाद पुलिस को आवेदन दिया गया. वहीं, इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
वहीं, इस घटना के बाद भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कांड दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया. इसके बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




