शहर के होटल और लॉज आजकल प्रेमी-प्रेमिकाओं का अड्डा बना हुआ है। जी हां आए दिन पुलिस की टीम दबिश देकर होटलों से प्रेमी-प्रेमिकाओं को दबोच रही है। इसी कड़ी में कल भी पुलिस की टीम ने बस स्टैंड स्थित जयसवाल टावर होटल में दबिश देकर 3 कपल को पकड़ा है। फिलहाल तीनों युवक-युवती पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दमोह शहर कि होटलों मे लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के होटलों में प्रेमी-प्रेमिकाओं को कुछ घंटे के लिए कमरा उपलब्ध कराया जाता है। मामले की सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीन युवक और तीन युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पुलिस ने होटल से युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पहले भी ऐसे कई बार कपल्स संदिग्ध हालत में पकड़े गए हैं। ऐसा नहीं है कि ये सुविधा उपलब्ध कराने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है, बावजूद इसके ये सर्विस लगातार जारी है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
