सावन के इस पवित्र महीने में शिव भक्तों में गजब का जोश दिख रहा है। भोले के भक्त कंधों पर पवित्र गंगाजल लेकर शिव मंदिरों की ओर निकल पड़े हैं। 2 अगस्त को सावन महीने की शिवरात्रि है। इससे पहले गंगाजल लाकर अपने क्षेत्र के शिवालय पर चढ़ाना पड़ता है। यही वजह है कि अब मंदिरों में इसे लेकर भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। ज्यादातर भक्त इन्ही दिनों में अपनी यात्रा पूरी करेंगे ऐसे में नोएडा जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 2 अगस्त तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में डीएम ने आदेश जारी कर दिया है।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 जुलाई और 1 अगस्त को कोई भी स्कूल भौतिक रूप से संचालित नहीं की जाएगी। इसका मतबल है कि स्कूलों की ओर से इन दिनों में वर्चुअल क्लासेस लगाई जाएंगी। वहीं 2 अगस्त को सावन की शिवरात्रि है जिसकी वजह से कांवड़ लेकर लौटने वाले भक्तों की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिलेगा। ऐसे में 2 तारीख को पूरी तरह से अवकाश रखा गया है।
12 तक के स्कूलों के लिए आदेश लागू
आदेश के लेटर में लिखा है कि 2 अगस्त को श्रावण की शिवरात्रि पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि दो तारीख को सभी स्कूलों की पूरी तरह से छुट्टी रहेगी। प्रशासन का यह आदेश कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए लागू रहेगा। बता दें कि इसी महीने की 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू हुआ है जिसमें पहले 15 दिन कांवड़ यात्रा पर भगवान भोलेनाथ के भक्त जाते हैं। कांवड़ यात्रा में शिवरात्रि से पहले गंगाजल लाकर अपने क्षेत्र के शिवालय पर चढ़ाना पड़ता है। आखिरी के दो तीन दिनों में ज्यादातर श्रद्धालु सड़कों पर दिखाई देते हैं। कांवड़ यात्रा में गंगाजल लेकर लौट रहे भक्तों को परेशानी न हो और उनकी लिए ट्राफिक जाम न हो इसलिए प्रशासन ने यह निर्देश जारी किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
