अघरिया समाज के भवन निर्माण हेतु विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने की 25लाख देने की घोषणा…! अघरिया समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह टिमरलगा में सम्पन्न…

IMG-20211017-WA0032.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़।-अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ द्वारा 16 अक्टूबर 2021 को धार्मिक नगरी मां चंद्रहासिनी मन्दिर के पुण्य सलिला चित्रोत्पला महानदी मां नाथलदाई के गोद मे बसे ग्राम टीमरलगा सारंगढ़ में केन्द्रिय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल के नेतृत्व व द्वारिका पटेल के संयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नन्दकुमार पटेल जी के मुख्य आतिथ्य एवं समाज के विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में अखिल भारतीय अघरिया समाज के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, राज्य सेवा परीक्षा 2018,2019 , लोक सेवा आयोग द्वारा पिछले दो वर्षों में चयनित युवाओं और डॉ. खूबचंद बघेल कृषि रत्न सम्मान से सम्मानित उत्कृष्ट कृषकों सहित 200 लोगो को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नन्दकुमार पटेल द्वारा ईष्ट देव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना तत्पश्चात समाज के नन्ही बेटी की भजन,कमला नायक, विमला पटेल ने अरपा पैरी की धार राजकीय गीत का गायन से लोग गदगद हुए।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

केंद्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर पटेल ने स्वागत भाषण में सारंगढ़ क्षेत्रीय इकाई को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के बेहतर व्यवस्था के लिए साधुवाद दिया।उन्होंने युवाओं महिलाओं को आह्वान करते हुए सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने पर जोर दिया,अघरिया समाज के गौरव अघरिया धाम पैता निर्माण हेतु सभी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। केंद्रीय अध्यक्ष ने युवाओं सामाजिक बन्धुओ को अपनी संस्कृति परंपरा सभ्यता के साथ सर्वांगीण विकास के पथ पर बढ़ने प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने उद्बोधन में सभी चयनित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आप सबने कठिन परिश्रम की है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे समाज के लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और सफलता हासिल कर रहे हैं। यह सब शिक्षा में प्रगति के कारण हुआ है। अघरिया समाज शिक्षा में बहुत आगे है सभी परीक्षाओं में प्रविण्यता हासिल कर रहे हैं। समाज के लोगों को सभी दिशा में आगे बढ़कर सर्वांगीण विकास करने पर जोर दिया। अघरिया समाज नौकरी और राजनीति के क्षेत्र में काफी अच्छे पोजीशन पर है लेकिन बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। हमारे पूर्वजों का मुख्य व्यवसाय खेती था लेकिन हमें अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ना होगा।पटेल जी के अनुरोध पर सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े जी ने अघरिया सामाजिक भवन हेतु पिछले घोषणा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख देने का घोषणा किया। उच्च शिक्षा मंत्री पटेल जी ने नवनियुक्त सभी लोगों को जगह की रिक्तता के हिसाब से निवास के नजदीक जगह पर पोस्टिंग देने भरोसा दिया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल जी ने राज्य सेवा परीक्षा और लोक सेवा आयोग के अन्य परीक्षाओं में चयनित लोगों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने पूर्वजों को नमन करते हुए आपने कहा कि हमें सिर्फ पढ़ना ही नहीं बल्कि कढ़ना भी है। हमें हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसमे कढ़कर ही बढ़ा जा सकता है। समाज में पैसा आ रहा है लेकिन समाज बिखराव की ओर भी बढ़ रहा है इसे हमें रोकना होगा। समाज का युवा अपने पैर में खड़े होने के पश्चात खतरनाक रास्तों की ओर बढ़ रहा है। कहा जाता है कि बच्चे मां बाप की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं लेकिन हमें अपने बच्चों पर ध्यान देना होगा कि वो कहां आ जा रहा है। घर के लोग क्या कर रहे हैं इसका ध्यान हमें रखना होगा।
रायगढ़ युवा विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित करने से समाज के युवाओं में नई जागृति आयेगी और आगे बढ़ने की ललक पैदा होगी भविष्य में भी प्रतिभा सम्मान प्रत्येक क्षेत्र में आयोजित करने का आव्हान किया।

युवाओ के प्रेरणास्रोत पूर्व कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी जी ने प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए चयनित युवाओं को बधाई देते कहा कि कोई भी समाज या देश केवल शिक्षा के दम पर ही आगे बढ़ सकता है। समाज एवं देश में आया क्रांतिकारी परिवर्तन शिक्षा से ही संभव हुआ है। समाज के लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने में ध्यान देंने आह्वान किया। पूरी दुनिया परिवर्तन की ओर बढ़ रही है हमें अभी से ही आने वाली पीढ़ी को तैयार करना है जिससे आने वाले सालों में हमारे समाज का हर क्षेत्र में आधिपत्य हो। अपने पैसन को प्रोफेशन बनायेंगे तो लाइफ में बहुत आगे जायेंगे। रिस्क है तो ईश्क है। अपने ऊपर भरोसा रखिए। समाजिक माता बहनों,बन्धुओ को अपनी बेटियों को बेहतर पालन पोषण के साथ खूब पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने अघरिया समाज की तारीफ करते हुए कहा कि अघरिया समाज बहुत उन्नत अग्रणी समाज है।आपके समाज में आईएएस, आईपीएस, विधायक मंत्री इत्यादि बहुत हैं। उन्होंने ग्राम टीमरलगा में महानदी पुल के टीमरलगा छोर की ओर नदी किनारे की समाज की भूमि में भवन निर्माण हेतु अपनी निधि से दस लाख प्रदान करने की घोषणा की।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुन्द उषा पटेल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गेसमोती पटेल,बसना क्षेत्र की पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी,पूर्व विधायक सरिया डॉ. जवाहर नायक
पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल, अघरिया समाज ओडिशा अध्यक्ष नरेश नायक,जिला पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ निराकार पटेल, महासमुंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, भुवनेश्वर नायक उप संचालक रागिनी नायक अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने संबोधित किया।

केंद्रीय कोषाध्यक्ष व प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक द्वारिका पटेल जी ने इस कार्यक्रम को भव्य ऐतिहासिक आयोजन के लिए सारंगढ़ क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष ज्योति पटेल एवं उनकी पूरी टीम का साधुवाद देते उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। केंद्रीय पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान करने के पश्चात सभी अतिथियों सामाजिक बन्धुओ एवं विभिन्न परीक्षाओं में चयनित व सम्मानित समाज के गौरव का आभार प्रदर्शन कर समापन की घोषणा किया गया। कार्यक्रम में सभी केंद्रीय पदाधिकारी गण, क्षेत्रीय पदाधिकारी गण और 6 चौधरी 18 नायक,60 पटेल गोत्र के हजारों युवा,महिलाओ सामाजिक बन्धुओ की उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts