भिलाई में एक हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। यहां आज एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से घसीटा और इस दौरान पत्नी का पैर कुचल गया और गंभीर चोट आई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने मायेक में रह रही थी।
प्रियंका आज अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी।
इसी दौरान पति रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार से घसीटा।
इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने 72 वर्षीय पत्नी कीह दादी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता के परिजनों ने पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
