जिस समय रिश्ता तय होता है, विश्वास ही एक बड़ा कारक बनकर उभरता है। विश्वास से शादी के लिए दो परिवार को मिलन संभव हो पाता है। जब यह टूट जाता है तो दो परिवार को बीच कायम रिश्ते खत्म हो जाते है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के अहमदाबाद सामने आया है। यहां एक परिवार ने लड़की पक्ष वालों पर धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। पति का आरोप है कि बीवी ने उसे धोखे में रखा। उसने अपनी असलियत उससे छुपाई। अब पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सरखेज इलाके का है। यहां मई 2023 में उसके रिश्ते की बात पालनपुर गांव की एक युवती से चली। दोनों परिवार आपस में मिले। युवती की उम्र 32 साल बताई गई। दूल्हा 34 साल का है। इसलिए उन लोगों ने रिश्ता मंजूर कर लिया। 19 जून 2023 को दोनों की शादी हो गई। उसके बाद परिवार बढ़ाने के लिए दोनों ने बच्चे की प्लानिंग की। लेकिन महिला प्रेग्नेंट नहीं हो रही थी। इसके लिए दोनों नजदीकी महिला डॉक्टर के पास गए। महिला डॉक्टर ने कुछ दवाएं दीं। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। दूल्हे को शक हुआ तो उसने पत्नी की दोबारा से सोनोग्राफी करवाई। इसके बाद पति सितंबर 2023 में वो अपनी भाभी के साथ मिलकर पालडी की स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें ऐसी बात बताई, जिससे दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पत्नी और उसके परिजनों पर धोखाधड़ी का मामला
डॉक्टर ने बताया कि महिला की उम्र 40 से 42 के बीच है। इसलिए वो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर पाएगी। इसके बाद पति ने जुहापुरा के अन्य डॉक्टर से भी रिपोर्ट ली। उस डॉक्टर ने भी यही बात कही। बस फिर क्या था। पति ने घर जाकर पत्नी से इस बारे में पूछा। पहले तो वो टालमटोल करती रही। फिर उसने मान लिया कि उन लोगों ने दूल्हे के परिवार से झूठ कहकर शादी करवाई थी। पत्नी इसके लिए माफी भी मांगने लगी। लेकिन पति ने पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

