पचपेड़ी। शादीशुदा युवक ने एक युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाकर अपनी हवस बुझाता रहा, जब युवती ने उससे शादी के लिए बात की तो उसने साफ इंकार कर दिया, इससे क्षुब्ध युवती ने चूहा मारने की दवाई पी ली और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर लिया है। दरअसल क्षेत्र में रहने वाली युवती की पहचान गांव में ही रहने वाले युवक से थी। युवक पहले से शादीशुदा था।
इसके बाद भी उसने युवती को शादी कर साथ रखने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह युवती का शारीरिक शोषण करने लगा।
बाद में वह युवती को साथ रखने से इन्कार करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने जहर सेवन कर लिया। इससे युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया और जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
