मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बच्ची के रोने चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया.

वहीं पीड़ित बच्ची को सीएचसी हरसिद्धि में भर्ती करा इलाज कराया जा रहा है. हरसिद्धि पुलिस इलाज कर रहे है डॉक्टर के सम्पर्क में है कि नाबालिग बच्ची की तबीयत में सुधार आने पर मेडिकल जांच कराने के लिए ले जाया जाएगा. घटना रविवार की बताई जा रही है, हरसिद्धि पुलिस आज मंगलवार को बच्ची की तबीयत में सुधार होने पर मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल करा सकती है.
चार साल की बच्ची के साथ रेप
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही चार साल की बच्ची को पड़ोस का 25 वर्षीय युवक बहला फुसला कर अपने घर के ले गया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद बच्ची जोर-जोर से चिल्ला कर रो रही थी, तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग घटनास्थल यानी मकान के पास पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद पीड़ित युवती के पिता ने सोमवार को हरसिद्धि थाना को लिखित आवेदन दे प्राथमिकी दर्ज कराई है.
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
घटना में गिरफ्तार युवक की पहचान बृज किशोर यादव (25)पिता विश्वनाथ यादव हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रूप में की गई है. हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने बातया कि पीड़ित युवती के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई है. इस मामले में महिला दारोगा विभा कुमारी को अनुसंधान का जिम्मा दिया गया है. वही पीड़ित युवती का इलाज चल रहा है, मामले में मेडिकल चेकअप कराया जाएगा.
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

