बिलासपुर। शहर में कुल 113 स्कूल और कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। व्यापम ने परीक्षा को लेकर कड़ी सावधानियां बरतने का निर्देश जारी किया है। परीक्षा के लिए आवश्यक निर्देशों को लेकर व्यापम ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को ओरिजनल पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। व्यापम ने परीक्षा की तैयारी और आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष और सफल हो सके। छात्रों से अपील है कि वे सभी नियमों का पालन करें।

प्रवेशपत्र के साथ पहचान पत्र जरूरी
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए पहचान पत्र और प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवाच या अन्य गैजेट्स लाना वर्जित होगा। परीक्षा के लिए आवश्यक पेन, पेंसिल और अन्य लिखने के सामान खुद साथ लाने होंगे। पारदर्शी बोतल में पानी ले जा सकेंगे।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
