सारंगढ़: पीजीडीसीए के सभी 23 छात्र – छात्रा हुए फैल… एनएसयू आई ने शा. महाविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन…
सारंगढ़ । दिनांक 18 जुलाई 24 कों एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पंडित लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय सारंगढ़ में यूनिवर्सिटी द्वारा पीजीडीसीए के सभी 23 छात्रछात्राओं को फेल कर दिया गया के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया व पुनर्मूल्यांकन हेतु ज्ञापन सौंपा गया । जानकारी के अनुसार शहिद नन्द कुमार पटेल यूनिवर्सिटी मे पढ़ने वाले पीजीडीसीए के छात्र छात्राओं को एक ही सब्जेक्ट सिस्टम एंड प्रोगाम एनालिसिस में फेल कर देना यूनिवर्सिटी की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है । लगातार ऐसी घटना दूसरे बार घटी है पहले भी बीएससी के छात्रों को फेल कर दिया गया था । इस पर एनएसयुआई ने मोर्चा खोला और इससे पूर्व भी एनएसयुआई सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन दिया गया था पर विश्वविद्यालय ने इस विषय पर कुछ दिशा निर्देश नहीं दिया ।
विदित हो कि – इसे देखते हुए फिर एनएसयुआई ने धरना प्रदर्शन कर छात्रों की हित की बात की और साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे संचालित सार बिला अकेडमी जो शासन द्वारा संचालित था जिसमे कई सैकड़ो प्रतिभागी छात्र छात्राए अध्ययन कर रहे जिस को बीच मंझधार मे बंद कर दिया गया । जिससे छात्र – छात्राओं की उम्मीद जुड़ी थी । सारबिला एकेडमी बंद होने से छात्र छात्राए परेशान और हताश है । सारबिला एकेडमी कों पुनः संचालन करने के संदर्भ मे भी जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार आयुष तिवारी को दिया, उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी एनएसयुआई जिला विकास मालाकार , विशाल आनंद , शाजहाँ बेग , सोनू काठे , टूकेश्वर दास, हर्ष यादव, धनेश भारद्वाज, गणेश बंजारे ब्लॉक् अध्यक्ष सागर दीवान, शहर अध्यक्ष राहुल बंजारे, आता यादव , मनीष महाजन, राजेश चंद्रा ,साहिल देवांगन, मेहुल केशरवानी के साथ PGDCA के छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
