थाना-सिटी कोतवाली सारंगढ की अवैध शराब, सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी एवं महिला संबंधित अपराध में मिली सफलता….
सारंगढ़:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के द्वारा अवैध शराब बिक्री , जुआ, सट्टा में संलिप्त ब्यक्तियो के विरूध्द कार्यवाही एवं महिला सम्बन्धित अपराध मे त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी कामिल हक के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के टीम द्वारा निम्न कार्यवाही की गई –
(1) अप0क्रं0- 535/2024 धारा- 354 भादवि- प्रकरण में पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह भवानी रेस्टोरेंट में काम करती थी, दिनांक-25.03.2024 को होली का त्यौहार था अपने किराये का मकान में दोपहर के समय थी उसी समय आरोपी विकास खुटें निवासी रनपोटा थाना डभरा जिला सक्ति छ0ग0 का जबरदस्ती घर आया और तुमसे प्यार करता हूं कहते हुये पीड़िता के हाथ बांह को पकड़ कर जबरदस्ती इसके साथ छेड़छाड़ किया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी के बाद आरोपी की पतासाजी कर उसके सकुनत पर जाकर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
(2) अप0क्रं0- 536/2024 धारा- 6,7 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022- प्रकरण में दिनांक- 13.07.2024 को टाउन पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम भौरादादर स्कूल के पास एक व्यक्ति सटटा पटटी लिखकर अपने मोबाईल फोन पर न्यू भूत, कल्याण नामक सटटा वाट्सअप के माध्यम से जितेन्द्र ओगरे सटटा खिलवा रहा है रूपये पैसे का दांव लगा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के रेड कार्यवाही कर आरोपी जितेन्द्र ओगरे पिता धनसाय ओगरे निवासी भौरादादर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ को पकडा गया, जिसके कब्जे से एक नग जीओमी कंपन का मोबाईल, नगदी रकम 600 रू0, सटट्ा पटटी के विभिन्न अंक लिखा हुआ जप्त किया गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया । (3) अप0क्रं0- 539/2024 धारा- 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट में आरोपीगण- 1. दिलेश्वर ठाकुर पिता मकरम सिंह उम्र 35 वर्ष 2. अरूण सिदार पिता स्व0अजीत उम्र 31 वर्ष साकिनान फुलझरियापारा सारंगढ़ थाना सिटी कोतवाली सांरगढ को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल साप्ताहिक बाजार मुडा तालाब के पास रेड कार्यवाही किया गया आरोपीगण को शराब बिक्री एवं मोटर सायकल हीरो स्पलेंडर प्लस से परिवहन करते पकडा गया जिसमें आरोपीगण के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5000 को व एक मोटर साइकिल को मुताबिक जप्ति पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्ज़ा लिया गया। आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, सउनि राजेश यादव, सउनि सुनिता अजगल्ले, प्र0आर0-45 संतोष मिरी, 328 भुनेश्वर चंन्द्रा, 252 सुरेेंन्द्र पटेल, ओम चंद साहू, दिलीप तेन्दुवे एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।
