सोशल मीडिया के इस दौर में कब किसकी पोल खुल जाए ये कहा नहीं जा सकता है। मोबाइल यूजर्स वीडियो और तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं और लोगों की पोल खोलकर रख देते हैं। वहीं, कई बार वायरल वीडियोज ने लोगों को रातोंरात सोशल मीडिया पर स्टार बना दिया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बता रहे हैं जिसमें एक वीडियो ने दुल्हन का घर बसने से पहले ही उजाड़ दिया।

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र का है, जहां मंगलवार की शाम गांव के एक किसान की बेटी की शादी थी। बारात तय समय पर दुल्हन के घर पहुंची और धूमधाम से स्वागत किया गया। अब बारी थी सात फेरे की और दुल्हन को मंडप में लाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इस बीच दूल्हे के मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसे देखकर तो सब कुछ बदल गया। शादी का माहौल तो जैसे जंग का मैदान बन गया।

बताया गया कि गांव के ही एक युवक ने दूल्हे के मोबाइल व्हाट्सएप पर दुल्हन का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिया। जिसे देखकर दूल्हे के होश उड़ गए और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर लड़की पक्ष के लोगों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने बिचौलिया व अन्य रिश्तेदारों के माध्यम से दूल्हे को मानने के तमाम प्रयास किए, लेकिन दूल्हा शादी करने के लिए राजी नहीं हो पाया। इसके बाद बिना दुल्हन लिए ही बरात वापस लौट गई।
उधर, घटना के बाद दुल्हन के पिता ने थाने पहुंचकर गांव के ही युवक के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
- छत्तीसगढ़:रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती गुस्साए लोगों’ ने युवक को जूतों की माला पहनाई और पीटते हुए लेकर आए थाने… - May 5, 2026
- शाहरुख़ खान की वो 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं! - May 5, 2026
- हिटमैन के आते ही बदली मुंबई की तकदीर! सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर LSG को चखाया सातवीं हार का स्वाद… - May 5, 2026
