बलरामपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे (एनएच) 343 औराझरिया घाट में करीब रात 8 बजे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें एक की मौत हो गई और 3 मजदूर घायल हो गए. घायलों का जिला चिकित्सालय बलरामपुर में इलाज जारी है. मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि मजदूर नल जल मिशन योजना के तहत काम करने के बाद रात में मीतगाई जा रहे थे. सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के मेरठ से छत्तीसगढ़ आए हुए हैं और यहां मजदूरी कर रहे थे. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
