रायगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिले में 13 अक्टूबर 2021 को 2 डेंगू के सकारात्मक प्रकरण की पुष्टि मेडिकल कालेज रायगढ़ की माइक्रोबायोलॉजी लैब द्वारा एलिजा टेस्ट उपरांत किया गया है। जिले में इस वर्ष आज दिनांक तक 85 संभावित डेंगू मरीजों की जांच एलिजा से किया जा चुका है। जिसमें 49 डेंगू के प्रकरण पाए जा चुके है।
3 मरीज वर्तमान की स्थिति में जिले में चिकित्साधीन है, मच्छरदानी में रहने सलाह दिया गया है। एक मरीज गुलमोहर कालोनी से है तो अन्य किरोड़ीमलनगर जिला चिकित्सालय से परिसर में निवासरत है। दोनों ही मरीज डॉक्टर की निगरानी में चिकित्साधीन है दोनों मरीज की विगत 15 दिनों में कोई माइग्रेशन हिस्ट्री नहीं पायी गई है।

इस वर्ष जिले में कुल 49 केस पाये जा चुके है जिसमें से 38 रायगढ़ शहरी क्षेत्र के तथा 11 ब्लाक के है। अब तक शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक केस दरोगापारा से 8 केस, गांधी गंज क्षेत्र से 6 केस तथा सांगीतराई ट्रांसपोर्ट नगर से 3 केस पाए गए है। जुलाई माह में 2 केस, अगस्त माह में 6, सितम्बर माह में 21 तथा चलित माह 13 अक्टूबर 2021 तक 20 केस पाये जा चुके है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
