रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यह नियुक्ति की है। इसी प्रकार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ की कोंडागांव विधायक लता उसेंडी को ओडिशा प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बतादें कि नितिन नबीन के प्रदेश सह प्रभारी रहते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी रहते हुए ऐतिहासिक विजय अर्जित की है। लिहाजा, पार्टी ने आगे भी उन्हें इस पद बरकरार रखा है। भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन नियुक्तियों के लिए नबीन और उसेंडी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
देव ने कहा कि नबीन की नियुक्ति की अधिकृत घोषणा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। देव ने विश्वास व्यक्त किया कि नबीन के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी में व्यक्त संकल्पों की पूर्ति करके देश में मिसाल पेश करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से हर परिवार, हर व्यक्ति को लाभ पहुंचाएगी।
भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नबीन के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित करेंगे कि शासकीय योजनाओं के लाभ से कोई भी वंचित न रहे और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति व्यक्त जन-विश्वास और अधिक सुदृढ़ जनाधार में परिणत हो।
देव ने कहा कि उसेंडी की ओडिशा प्रदेश सह प्रभारी की नियुक्ति ओडिशा के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम व सहयोग का सम्मान है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

