सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान…
लंबे समय से सातवें वेतन का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
उन्होंने सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी केंद्रीय दरों के आधार पर महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कार्यालय की तरफ से ये बताया गया कि इस महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से गुजरात के 4.71 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.73 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
1 जनवरी 2024 से 30 जून 2024 तक छह महीने के महंगाई भत्ते का बकाया वेतन के साथ तीन किस्तों में दिया जाएगा। राज्य सरकार कर्मचारियों के इस बकाए के निपटान के लिए कुल 1129.51 करोड़ रुपये वितरित करेगी।
बता दें कि गुजरात सरकार द्वारा चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद जनवरी 2024 और फरवरी 2024 की राशि जुलाई महीने की सैलरी के साथ आएगी। वहीं मार्च और अप्रैल की राशि अगले महीने की सैलरी के साथ कर्मचारियों के खाते में आएगी। इसी तरह मई और जून की राशि सितंबर महीने के वेतन के साथ आएगी।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
