छत्तीसगढ़ मे एक तरफ शराब बंदी की बात बर्षों से चल रही थी लेकिन शराब बंदी यो दूर की बात यहाँ कीड़े वाले शराब पीने लोगों को मजबूर किया जा रहा है, ये हम नही कुछ चश्मदीदों का कहना है।

कोरबा जिले में शराब की बोतल में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है. रामपुर देसी शराब दुकान से जब शराबियों ने शराब खरीदा तो बोतल के अंदर में कीड़ा दिखाई दिया.

ऐसा एक में नहीं बल्कि कई बोतलों में दिखाई दिया. जिसके बाद शराब दुकान के बाहर शराबियों ने हंगामा शुरू कर दिया. उनका कहना है कि कीड़े के साथ ही मिलावटी शराब भी बेची जा रही है.
अमरैया पारा निवासी रामेश्वर कुमार ने बताया कि वह बालको काम करने जा रहा था. इस दौरान वह रामपुर स्थित देसी शराब दुकान से शराब लिया. जहां शराब लेने के बाद कुछ दूरी पर उसे बोतल के अंदर कीड़ा नजर आया. जिसे देखकर वह आश्चर्य हो गया और इसके शिकायत उसने देसी शराब दुकान के मैनेजर से की.
मदिरा प्रेमियों ने बताया कि जब उन्होंने सेल्समैन को कीड़ा मिलने और बोतल का ढक्कन खुला होने की जानकारी दी तो कहा गया कि हम कुछ नहीं कर सकते. सरकार पैक करवा कर भेजती है जिसे हम बेचते हैं.
एक और मदिरा प्रेमी ने देसी शराब दुकान परिसर में बड़ी तादात में पड़े ढक्कन को दिखाते हुए बताया कि बोतल के ऊपर यह ढक्कन सिर्फ रख दी जाती है. इसकी सील टूटी होती है. इससे हमारा संदेह पुष्ट होता है कि हम सबको मिलावटी शराब मिलती है.
शराब में कीड़े और मिलावट का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी हरदी बाजार, अमरेली समेत अन्य कई देशी और अंग्रेजी शराब दुकान में मामले आ चुके हैं. जिसे लेकर संबंधित विभाग ने कार्रवाई भी की.
देखें देशी शराब की बोतल में कीड़ा मिलने का वीडियो
- 90 टन LPG गैस गायब: 6 कैप्सूल खाली, 1.5 करोड़ का घोटाला; मालिक समेत कई पर केस… - May 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 132 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 28,570 परीक्षार्थियों ने लिया हिस्सा… - May 3, 2026
- दक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान की चेतावनी, 60 -80 किलोमीटर की गति से हवा चलने की संभावना… - May 3, 2026
