एक जेल के अंदर महिला जेल अधिकारी का कैदी संग संबंध बनाते हुए वीडियो सामने आया है। जिसके बाद महिला जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। घटना साउथ वेस्ट लंदन की जेल एचएमपी वांड्सवर्थ की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला अधिकारी कैदी संग आपत्तिजनक हालत में दिख रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 वर्षीय महिला अधिकारी का नाम लिंडा डि सॉसा एब्रू है और वह पश्चिमी लंदन के फुलहम की रहने वाली है। आरोप है कि जेल में महिला अधिकारी ने कैदी संग संबंध बनाए और इसका वीडियो शूट कर वायरल कर दिया गया।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सेक्स वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। यह वीडियो जेल के अंदर ही शूट किया गया है, जिसमें महिला अधिकारी फुल यूनिफॉर्म में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है। स्कॉटलैंड यार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि जेल स्टाफ द्वारा इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही महिला अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
जेल में नजर आयीं थी कई तरह की खामियां
हाल ही में हुए निरीक्षण के दौरान इस जेल में कई तरह की खामियां भी सामने आई थीं। जेल को कम कैदियों के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान में यहां 163 फीसदी अधिक कैदी बंद हैं। इस जेल में स्टाफ की तैनाती भी बेहद कम है, जिस कारण यहां अक्सर हिंसात्मक घटनाएं भी होती हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
