राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, “संकल्प पत्र में हमारी सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि बढ़ाने का वादा किया था। हमारी पहली कैबिनेट बैठक में हमने किसान सम्मान निधि बढ़ाने का काम किया है। आज हमने 65 लाख किसानों को 1 हजार रुपए की पहली किस्त के 650 करोड़ रुपए जारी किए हैं। हम जनता से जो कहते हैं वो करते हैं। हमने युवाओं से सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। हमने कल 20 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का काम किया है” ।

इसके पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने भाग लेने वाले वाले चयनित किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में कन्हैया लाल चौधरी, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री, किरोड़ी लाल मीणा, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री, हीरा लाल नागर, उर्जा मंत्री सहित सहकारिता से जुड़े सहकारजन एवं किसान उपस्थित रहे।
सीएम भजनलाल ने पात्र किसानों को सम्मान निधि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। योजना के तहत अतिरिक्त राशि की पहली किस्त एक हजार रुपए एवं 500-500 रुपए की दो किस्तें जारी की। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग सहकारिता विभाग बनाया गया है।
65 लाख किसानों हो होगा फायदा
इस योजना में राजस्थान के 65 लाख से अधिक किसानों को योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में 650 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का सीधा उनके बैंक खातों में हस्तान्तरण की गई। इससे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 65 लाख से अधिक पात्र लाभार्थी किसानों को इसका फायदा मिला।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

