छत्तीसगढ़ के कोरबा मे दो बच्चों को लेकर सरकारी स्कूल में दाखिला कराने गया पिता लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आई है। बताया जाता है कि ग्राम कोल्गा में रहने वाला राज तिर्की उम्र 38 वर्ष अपने पुत्र अनुप तिर्की उम्र 10 वर्ष और आलोक तिर्की उम्र 07 वर्ष को बाइक पर बैठाकर पसरखेत के सरकारी स्कूल में दाखिला कराने गया था।
स्कूल बंद होने के कारण राज तिर्की दोनों बच्चों को लेकर घर लौट रहा था। इस बीच पसरखेत से कोल्गा के बीच विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक के चालक ने राज की बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार राज और उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें डॉयल 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने राज तिर्की को मृत घोषित कर दिया।
दोनों बच्चों का इलाज जारी है। बताया जाता है कि राज तिर्की राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी कमाई से पूरा परिवार चलता था। राज की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उसकी पत्नी के उपर दोनों बच्चों के पालन-पोषण का जिम्मा आ गया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
