छत्तीसगढ़ के धमतरी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां पर बीच सड़क एक महिला के प्रेमी और उसके पति का आमना-सामना हो गया। फिर क्या था दोनों में मारपीट शुरू होने में देर नहीं लगी। आपस में जमकर लात और घूंसे चले। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और दोनों को अलग किया। यह मामला जिले के घठुला बस स्टैन्ड का है जहां एक महिला के पति और आशिक दोनों के बीच जंग छिड़ गई।

महिला को अपने साथ ले जाने झगड़ते रहे पति और आशिक–
दोनों ही महिला को अपने साथ ले जाने के लिए झगड़ते रहे। बहस के बाद मामला मारपीट में बदल गया। जिसे लोगों की मदद से शांत कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला का पूर्व रीति रिवाज से शादी हुआ था।अनबन हुई तो बाद में महिला उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी। सालभर तक पति-पत्नी की तरह दोनों रहे। तभी अचानक पूर्व पति की एंट्री हो गई। महिला भी आशिक को छोड़कर फिर से शादी शुदा पति के साथ चल पड़ी।
इधर दूसरा पति ढूंढते घठुला बस स्टैंड पहुँच गया। दोनों आमने सामने हुए और बहस बाद मारपीट शुरू हो गई। बस स्टैंड में माहौल खराब होते देख आसपास के लोगों ने महिला को उसके पति के साथ रवाना किया और मामला शांत कराया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
