नईदिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने कल ही पीएम पद की शपथ ली है, उसके बाद उन्होंने पहला फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री किसान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए है। यानि कि तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी द्वारा हस्ताक्षरित पहली फाइल प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने से संबंधित है।

तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।
शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ पहुंच कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान निधि जारी करने की फाइल को मंजूरी दे दी। इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने पर हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित हो।
जाहिर है कि देशभर में किसानों के खाते में 17वीं किस्त जल्द आएगी। बता दें कि पीएम किसान निधि के तहत हर साल देश के करोड़ों किसानों के खाते में 6000 हजार रुपए डाले जाते हैं। हर चार माह में दो हजार किसानों को दिए जाते हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
