सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 जून 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कई योजनाओं के लाभ नहीं मिलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी नागरिकों और हितग्राहियों को कहा कि वे सरकार के किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए यदि बैंक खाता नही है तो सबसे पहले बैंक खाता खुलवाएं और आधार और पैन कार्ड का दस्तावेज बैंक खाता से जोडकर रखें।

ऐसी हितग्राही महिलाएं या व्यक्ति जिन्होंने किसी योजना के लाभ के लिए फॉर्म तो भर दिया है लेकिन उसके खाता में भुगतान नहीं हो रहा तो ऐसे व्यक्ति या महिलाएं अपने बैंक खाता से अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड को जोड़ने का काम (केवायसी) करा लें। केवायसी कराने के बाद उनके बैंक खाता में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार कई किसान अपने भूमि (लैंड सीडिंग) और आधार कार्ड का सीडिंग नही कराएं हैं वो भी दोनों आधार और लैंड सीडिंग करा लें ताकि संबंधित योजनाओ का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि यदि किसी भी नागरिक का केवायसी अपडेट रहेगा तो बिना रुकावट के उसको मिलने वाला लाभ उसके बैंक खाता में ऑनलाइन भुगतान होगा।
- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




