गिरफ्तार आरोपी – फिरतराम बनज पिता स्व रतिराम बनज उम्र 60 साल साकिन कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस को आज दिनांक 05.06.24 जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर तरफ से एक व्यक्ति अपने मोटरसायकल CD डिलक्स क्रमांक CG 11 BG 9465 के डिक्की बैग में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपी फिरतराम बनज पिता स्व रतिराम बनज उम्र 60 साल साकिन कोसीर के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसायकल CD डिलक्स क्रमांक CG 11 BG 9465 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी , प्रआर मनीजर सिदार आरक्षक सुरेश बर्मन ,गिरिजाशंकर देवांगन ,धनसाय कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
