हवस में अंधा इंसान कब क्या कर जाए ये कहा नहीं जा सकता है। कई बार ये सुनने में आया है कि हवस पूरी नहीं कर पाने पर मौत के घाट उतार दिया। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर से सामने आया है, जहां 75 साल के बुजुर्ग ने 72 साल की महिला को मौत के घाट उतार दिया। फिलहल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सातपारा गांव का है, जहां रहने वाले बुजुर्ग ने अपनी 72 साल की पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि आरोपी ने देर रात पत्नी से संबंध बनाने की मांग की थी, लेकिन मृतक ने इंकार कर दिया। पत्नी का सेक्स करने से मना करना बुजुर्ग को नागवार गुजरा और उसने फावड़े से सीने पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है, जब सेक्स के लिए मना करने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा हो। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जब पति ने सिर्फ सेक्स करने से मना करने पर मौत के घाट उतार दिया। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि क्या इंसान हवस में इतना अंधा हो जाता है कि उसे ये भी याद नहीं रहता कि वो क्या कर रहा है?
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
