छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जेल प्रशासन की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जेल के अंदर एक मर्डर के केस में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते कैदी मौका मिलते ही फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, संजीव दास अंबिकापुर के जेल में हत्या के केस में बंद था। बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान, मौका मिलते ही कैदी रास्ते मे बिहीबाड़ी केडी अस्पताल के पास एम्बुलेंस से कूदकर भाग निकला। वहीं प्रशासन की इस लापरवाही को चलते कैदी के फरार होने से जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुट गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
