मई का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे क्या आपको बैंक से जुड़े कोई भी जरूरी काम हैं तो उसे फटफट निपटा लें ऐसा इसलिए क्योंकि जून में पूरे 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ सारे रविवार भी शामिल है।

बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है। RBI के अनुसार सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट..
जून में बैंक हॉलिडे की लिस्ट
1 जून: देश में सातवें चरण के लोकसभा चुनावों के कारण 1 जून को 8 राज्यों के 57 शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
2 जून: रविवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
8 जून: दूसरा शनिवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
9 जून: रविवार के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
15 जून: राजा संक्रांति की छुट्टी (आईजोल, भुवनेश्वर)
16 जून: रविवार
17 जून: बकरीद /ईद-उल-अजहा के चलते लगभग पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
18 जून: बकरीद /ईद-उल-अजहा
22 जून: चौथा शनिवार
23 जून: रविवार




