अगर आपका आधार 10 साल से पुराना है और आपने लंबे वक्त से उसे अपडेट नहीं करवाया है तो 14 जून के बाद आपका आधार बेकार हो जाएगा. बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह के मैसेज खूब वायरल हो रहे हैं.

10 साल से पुराने आधार कार्ड के अपडेशन को इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस तरह से आधार कार्ड 14 जून के बाद बेकार हो जाएंगे, लेकिन इस तरह की कोई जानकारी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी UIDAI की ओर से जारी नहीं की गई है. फिर मन में सवाल आता है कि ये 14 जून वाली बात कहां से आई?
बेकार हो जाएंगे 10 साल पुराने आधार कार्ड ?
सच तो ये है कि 10 साल या उससे भी पुराने आधार कार्ड न तो बेकार होंगे और न ही इनवैरिड होंगे. पहले की तरह ही ये आधार कार्ड चलते रहेंगे. अब सवाल कि ये 14 जून की तारीख कहां से आई. आपको बता दें कि UIDAI ने 14 जून की डेडलाइन आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए दी है. यानी 14 जून तक आप आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवा सकते हैं. इसी मैसेज को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर और फॉरवर्ड किया जा रहा है.
14 जून के बाद नहीं मिलेगी ये सर्विस
14 जून तक ऑनलाइन आधार अपडेट करवाने के लिए आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा. इस डेडलाइन के बाद अगर आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस, नाम-पता कुछ भी अपडेट करवाएंगे तो आपको उसके लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा. अगर आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना है तो ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड करने फ्री में 14 जून से पहले करवा सकते हैं.
ऑफलाइन में शुल्क लागू
फ्री अपडेशन की सुविधा सिर्फ ऑनलाइन सर्विस के लिए ही उपलब्ध है. ऑफलाइन तरीक से नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपडेट करवाने पर आपको अपडेशन के लिए 50 रुपये का शुल्क भरना होगा. आपको 50 रुपये का शुल्क देकर आधार सेंटर पर जाकर Demographic या Biometric डिटेल्स अपडेट करवाना होगा. ऐसे में बेहतर है कि अगर आपको आधार में कोई बदलाव करना है तो 14 जनू से पहले घर बैठे बिना किसी चार्ज के ऑनलाइन तरीके से कर लें.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
