प्यार करना गुनाह नहीं होता है, लेकिन मर्यादा होना बहुत जरूरी माना जाता है। आज के दौर में यह अक्सर देखा जा रहा है कि प्यार में पड़ लड़के-लड़कियां पहले से बने रिश्तों के डोर को आसानी से तोड़ देते हैं और घर से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के सासाराम से सामने आया है। यहां 2 बच्चों की मां पर प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि वह घर से प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्यार के चक्कर में महिला को बच्चों का भी ख्याल भी नहीं रहा। महिला के पति ने भी जब इसका पता चला तो दोनों की शादी करवा दी। उसके दोनों बच्चे रोते रह गए और वह अपने नए पति के साथ उसके घर चली गई। फिलहाल ये मामला पूरे इलाके में चर्ता का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी यह पूरा मामला सासाराम के तिलौथू प्रखंड का है। यहां के रहने वाले विक्रम बिगहा निवासी विशाल कुमार की पत्नी अर्चना कुमारी की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। अर्चना कुमारी के दो संतान हैं। जिसमें 5 वर्षीय पुत्र दीपिकाशू कुमार और 4 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी है। एक वर्ष पूर्व से उसकी पत्नी का प्रेम संबंध तिलौथू के शिवपुर गांव निवासी युवक इंदल कुमार के साथ चल रहा था। घर वालों के लाख मना करने के बावजूद दोनों एक दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे थे। इसी क्रम में विशाल की पत्नी अपने प्रेमी के साथ अपने मायके चली गई। जिसकी मौखिक सूचना घर वालों ने पुलिस को दी।

पुलिस दबाव के बाद दोनों थाने में हाजिर हुए। लेकिन दोनों ने एक साथ रहने की जिद करने लगे। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों तैयार नहीं हुए तो इंद्रपुरी पंचायत भवन में रिश्तेदारों और समाज के सामने विशाल कुमार ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंप दिया। उसने विवाहित महिला की मांग में सिंदूर भरकर साथ जीने मरने की कसम खाई। इसके बाद दोनों ओर से बॉन्ड पेपर पर हस्ताक्षर बनाया गया। जिसमें लिखा गया कि अब पति से बेवफाई करने वाली महिला अपने दो बच्चों को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ आजीवन रहेगी तथा उसका पति के चल अचल संपत्ति में उसका कोई हिस्सा नहीं रहेगा। कोई केस मुकदमा भी नहीं किया जाएगा।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
