पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस को डायल हंड्रेड से एक कॉल आया की 19 तारीख की दरमियानी रात ग्राम बिलपुरा मोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

शव पर कुछ चोट के निशान भी हैं। तुरंत ही रैपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तुरंत ही अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम की शॉर्ट लिस्टेड में पता चला कि यह मामला हत्या का है पुलिस को पता चला कि यह बिलपुरा निवासी बाबू गोड़ की लाश है।
ये है पूरा मामला
मामले में पुलिस ने मुखवीर तंत्र को सक्रिय किया। मुखवीर तंत्र से जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ दिन मृतक की पत्नी को उसके जीजा ने एक मोबाइल दिया है। उससे वह अपने जीजा से बात करती है। इसी को लेकर पत्नी और पति के बीच लड़ाई झगड़े होते हैं। ऐसे में पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर एक योजना बनाई और अपने पति को मौत के घाट उतार दिया गया।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मृतक की पत्नी का अपने जीजा से अवैध प्रेम संबंध था और यही प्रेम संबंध हत्या का कारण बना पुलिस ने आरोपी जीजा और मृतक की पत्नी लक्ष्मी गोड़ को हिरासत में लिया। धारा 302 का मामला के तहत गिरफ्तार करके पुलिस ने खुलासा किया और आज उसे जेल भेज दिया गया।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
