अक्षय कुमार लंबे वक्त से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं. उनकी फिल्में तो लगातार सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, लेकिन सभी एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं. ऐसे में 350 करोड़ी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के फ्लॉप होने के बाद अब अक्षय अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं.

एक्शन के बाद एक बार फिर ‘वेलकम टू ग जंगल’ में खिलाड़ी कुमार कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे. इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट हाथ लगा है.
दरअसल बीते दिनों संजय दत्त ने अक्षय की फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था. 15 दिन की शूटिंग करने के बाद संजू बाबा ने ‘वेलकम टू ग जंगल’ से बाहर निकलने का फैसाल किया. माना जा रहा है कि एक्टर बार-बार हो रहे बदलाव से परेशान होने लगे थे. लेकिन फैन्स को लग रहा था कि संजू बाबा के जाने से फिल्म को बड़ा झटका लग सकता है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. एक्टर के जाने से मेकर्स पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. बल्कि अब पूरी टीम ‘वेलकम टू ग जंगल’ के बड़े एक्शन सीन को शूट करने की तैयारी में जुट गई है.
माना जा रहा है कि फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है. वहीं, फिल्म के एक गाने के लिए मेकर्स ने 500 बैकग्राउंड डांसर का इस्तेमाल भी किया है. इसी बीच नई अपडेट के मुताबिक फिल्म में एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस होने वाला है. जिसे शानदार बनाने के लिए मेकर्स ने 200 घोड़े अरेंज किए हैं. इस सीन को हर तरीके से बड़ा और बेहतर बनाने के लिए इसपर लगातार काम जारी है. इस सीन को मुंबई में ही शूट किया जाएगा. सेट लगभग तैयार हो चुका है. वहीं, खबरों की मानें तो इन सभी घोड़ों को मुंबई, महाबलेश्वर और लोनावाला से मंगवाया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही वेलकम टू द जंगल के दूसरे शेड्यूल पर काम शुरू किया जाएगा. वहीं, संजय दत्त के अचानक फिल्म छोड़ने के बाद भी लगातार इसकी शूटिंग जारी है. मेकर्स को संजय दत्त के जाने से कुछ खास फर्क पड़ा नहीं है. उन्होंने बिना चिंता किए अपनी फिल्म के सबसे बड़े सीक्वेंस की तैयारी शुरू कर दी है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
