छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मुल्यांकन, पुनर्गणना और अपने उत्तर पुस्तिका की कापी प्राप्त करने के लिए आनलाइन और आफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है।

आवेदन 24 मई तक सकते है। अभी माशिमं को लगभग 10 हजार से आवेदन मिल चुके है। बताया जाता है कि हर साल की तरह इस भी पुनर्मुल्यांकन के लिए ज्यादा आवेदन मिल रहे है।
पुनर्मूल्यांकन के लिए एक विषय के लिए 500 रुपये
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि पुर्नगणना, पुनर्मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। विद्यार्थी 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुनर्गणना के लिए 100 रुपये, पुनर्मूल्यांकन के 500 रुपये और उत्तर पुस्तिका की कापी लेने के लिए पांच रुपये निर्धारित की गई है। इन तीनों का मूल्य निर्धारण प्रति विषय के हिसाब से तय किया गया है।
नक्सल प्रभावित विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत छूट
माशिमं ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत का निर्धारित राशि में छूट दिया गया है, जिसमें बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, मोहल्ला आदि शामिल है।
पूरक या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए नियम
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक आए या फेल हुए विद्यार्थियों का यदि किसी विषय में 10 प्रतिशत या उससे अधिक अंक की वृद्धि नहीं होती है, या परीक्षाफल में कोई परिवर्तन नहीं होता है, तो ऐसे विद्यार्थियों को नवीनतम मार्कशीट नहीं दिया जाएगा और ना ही अंक विधिमान्य किया जाएगा।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
