सारंगढ़ बिलाईगढ़ । नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में चोरी, जुआ- सट्टा, ,अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर विशेष निगरानी रख सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जा रहा है । दिनाँक 11 मई 24 की मध्य रात्रि ग्राम चंदाई में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर के बाहर खड़ी हुई मोटर साइकिल गाडी क्र CG 04KE9667 गाडी पैशन प्रो. ब्लैक कलर का है जिसको अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाने का रिपोर्ट प्रार्थी थाना सारंगढ़ आकर दर्ज कराया । थाना सारंगढ़ पुलिस ने अक्र. 377 / 20 24 धारा 379 भा0 द0 वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

अज्ञात चोर के गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल व सारंगढ़ पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगे हुए थे की आज दिनाँक 18 मई 24 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम मंधाईभांटा का तेजस्वनी साहू चोरी का मोटर साइकिल रखा हुआ है और बिक्री करने ग्राहक की तलाश में ग्राम सिंहा थाना पुसौर क्षेत्र की तरफ़ जाना बताये, उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया ।
सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा जी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर प्रसाद चंदेल एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा के कुशक नेतृत्व में साइबर सेल एवं कोतवाली सारंगढ़ पुलिस की टीम द्वारा आरोपी के पतासाजी हेतु तत्काल ग्राम सिंहा पुसौर क्षेत्र की ओर रवाना हुए l

आरोपी तेजस्वनी साहू को चोरी के मोटर साइकिल की बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करते हुए पकड़ा गया ।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । जहा उनकी पता साजी करने लोकेशन निकालने जैसे गतिविधायो के साथ साइबर टीम डिपार्ट मेंटल के तौर पर अहम भूमिका निभाई , वही इस चोरी में साइबर टीम एवं थाना प्रभारी सारंगढ़ भावना सिँह, साइबर सेल प्र.आर.विक्कु सिँह ठाकुर,आर.विमल किशोर जांगड़े, आर. कृष्णा महंत एवं सारंगढ़ थाना स्टॉफ की योगदान रहा l

- सारंगढ़ में बड़ी कार्रवाई: किसान से मारपीट करने वाले कृषि अधिकारी पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से सस्पेंड! - April 23, 2026
- रात की चौपाल में उठा गांव का हर सवाल: कलेक्टर ने मौके पर दिए सख्त निर्देश, एक हफ्ते में दिखेगा बदलाव! - April 23, 2026
- मुस्कान में क्रांति: सारंगढ़ जिला अस्पताल का डेंटल विभाग बना आधुनिक इलाज का नया केंद्र… - April 23, 2026
